1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. CNG Price Hike: LPG और दूध के बाद अब CNG हुई महंगी, मुंबई में बढ़े दाम

CNG Price Hike: LPG और दूध के बाद अब CNG हुई महंगी, मुंबई में बढ़े दाम

मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद नई दर 84 रुपये प्रति किलो हो गई है। यह बढ़ोतरी 14 मई से लागू हो चुकी है। CNG महंगी होने से ऑटो, टैक्सी और बसों की संचालन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर यात्रियों के किराए पर भी पड़ सकता है। कंपनी ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और ईंधन लागत बढ़ने को इसके पीछे का कारण बताया है।

By: Nivedita 
Updated:
CNG Price Hike: LPG और दूध के बाद अब CNG हुई महंगी, मुंबई में बढ़े दाम

मुंबई में महंगाई का एक और झटका लगा है, जहां LPG गैस सिलेंडर और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब CNG भी महंगी हो गई है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की घोषणा की है, जिसके बाद नई दर 84 रुपये प्रति किलो हो गई है। यह नई कीमत 14 मई रात से लागू हो चुकी है।

ऑटो, टैक्सी और बस किराए पर पड़ेगा असर

सीएनजी की कीमत बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन साधनों की परिचालन लागत में इजाफा होगा। इससे यात्रियों पर भी अतिरिक्त किराए का बोझ पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

वैश्विक बाजार की अस्थिरता बनी कारण

कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और ईरान-इजरायल तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। इसके चलते ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है और खरीद लागत में वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर सीएनजी कीमतों पर पड़ा है।

पहले भी बढ़ चुके हैं ईंधन और दूध के दाम

हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी पहले से ही वृद्धि देखी गई है, जिससे आम जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ रहा है।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...