नई दिल्ली : Indigo मैनेजर हत्याकांड मामले में तकरीबन 48 घंटों से भी अधिक का समय हो चुका है, लेकिन प्रशासन अब भी खाली हाथ है, जिसे लेकर बिहार की नीतीश सरकार पर सवाल उठने लगे है। हालांकि इस सवाल के जवाब उन्होंने पत्रकारों पर भड़कना जरूरी समझा और अपनी भड़ास निकाली। आपको बता दें कि इंडिगो मैनेजर हत्याकांड के तीन दिन बाद भी बिहार पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इसे लेकर जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो वे भड़क गये और उन्होंने पलटकर पत्रकारों से ही आरोपियों का पता पूछा।
नीतीश कुमार ने कहा कि ये दुखद है कि किसी की हत्या होती है, हत्या का कोई ना कोई कारण होता है और पुलिस उसी की जांच करती है। घटना घटते ही मैंने खुद डीजीपी से पूछा। फिलहाल अभी स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। रूपेश सिंह के हत्यारे नहीं बचेंगे।
रूपेश के भाई नंदेश्वर सिंह ने कहा कि सीएम ने अल्टीमेटम दिया था कि 48 घंटे के भीतर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें लगता है कि पटना की प्रशासन गिरफ्तारी करने में असमर्थ है। इसलिए, सीएम को सीबीआई को जांच सौंपनी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूपेश अपने पीछे पत्नी और दो बच्चो को छोड़ गए है। सीएम नीतीश को इनके परिवार और भविष्य का ख्याल रखते हुए पत्नी को सरकारी नौकरी के साथ ही बच्चों के उचित शिक्षा व्यवस्था करने की मांग की।
बता दें कि मंगलवार को रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी, जिस मामले में अभी तक बिहार पुलिस खाली हाथ है। वहीं दूसरी तरफ इस हत्या को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर और नेताओं के गमगीन परिवार से मिलकर सांत्वना देने का सिलसिला जारी है।