1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन होगा। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के जरिए पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

By: Nivedita 
Updated:
CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को प्रदेश के गांवों और शहरों में व्यापक जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों की पहले से बेहतर तैयारी की जाए और अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय की जाएं। साथ ही व्यवस्थाओं की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर अभियान के तहत विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शाम 7 बजे एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाने की योजना है। सरकार की ओर से इस आयोजन में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

 

CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

‘सेवा सेतु’ शिविरों के जरिए योजनाओं का लाभ

‘सेवा-संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा सेतु’ मेगा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकासखंड और जोन स्तर पर इन शिविरों की व्यवस्थित तैयारी करने के निर्देश दिए। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

लाभार्थियों और नागरिकों की भागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में लाभार्थी परिवारों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रमों में आने वाले प्रतिभागियों के आवागमन, भ्रमण, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

दीप प्रज्ज्वलन में विश्व रिकॉर्ड का लक्ष्य

बैठक में मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर को होने वाले सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने और मध्यप्रदेश को दीप प्रज्ज्वलन के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए। अभियान की सफलता के लिए जिला, विकासखंड और स्थानीय स्तर पर तैयारियों को समय पर पूरा करने तथा कार्यक्रमों की लगातार निगरानी करने पर जोर दिया गया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...