सासाराम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सहयोग शिविर आयोजित होगा, जहां सरकार की योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री 550 करोड़ रुपये से अधिक की 176 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
