Seva Sankalp Abhiyan News in Hindi

हरदा जिला अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, मरीजों से जाना हाल, छात्राओं को बांटे मुफ्त चश्मे

हरदा जिला अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, मरीजों से जाना हाल, छात्राओं को बांटे मुफ्त चश्मे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन-विश्वास अभियान के तहत हरदा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और छात्राओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए। जिले के 135 स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच हो रही है। वहीं, 1,86,332 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है और मरीजों को नि-क्षय पोषण योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ और ‘सेवा-ज्योति’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने विकसित भारत की थीम पर चंद्रयान मिशन और श्रीराम मंदिर से जुड़ी रंगोली देखी, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और गुब्बारे छोड़कर सेवा, सद्भाव तथा राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

अनूपपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प

अनूपपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प

अनूपपुर में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। यात्रा के जरिए सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

पन्ना में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, PM मोदी के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण

पन्ना में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, PM मोदी के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण

पन्ना में 7 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की जाएगी। सब्जी मंडी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सुबह 9:30 बजे लाइव प्रसारण होगा। पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जिलेवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

भोपाल में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव ने छात्रों से किया संवाद

भोपाल में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव ने छात्रों से किया संवाद

भोपाल के टी.टी. नगर स्थित शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार जाने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ, युवाओं से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सीधा संवाद

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ, युवाओं से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सीधा संवाद

भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से संवाद किया, ‘मध्यप्रदेश-सेवा फर्स्ट-इनोवेशन चैलेंज’ के पंजीयन की शुरुआत की और उच्च शिक्षा व तकनीकी विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

ग्वालियर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वंचित बच्चों को बांटी गई शिक्षा सामग्री

ग्वालियर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वंचित बच्चों को बांटी गई शिक्षा सामग्री

ग्वालियर के गोल पहाड़िया स्थित शासकीय हाई स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्रीय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने वंचित छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री वितरित की और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पलेरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन

पलेरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन

पलेरा के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र आयोजित हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।

सासाराम में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, पूर्व विधायक ललन पासवान ने किया रक्तदान

सासाराम में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, पूर्व विधायक ललन पासवान ने किया रक्तदान

सासाराम में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पूर्व विधायक ललन पासवान ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पन्ना में ‘नमो अनकही कहानियां’ का मंचन, पांच ब्लॉकों में हो रहे कार्यक्रम

पन्ना में ‘नमो अनकही कहानियां’ का मंचन, पांच ब्लॉकों में हो रहे कार्यक्रम

पन्ना जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो अनकही कहानियां’ नाटक का मंचन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से पांच ब्लॉकों में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों को नाट्य प्रस्तुति के जरिए दर्शा रहे हैं।

शेखपुरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शेखपुरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शेखपुरा के श्री गौशाला परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा स्वास्थ्य जांच शिविर’ आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श की सुविधा दी गई। कार्यक्रम में संजय राम, भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती सहित स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, MP में एक महीने चलेगा सेवा संकल्प अभियान

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, MP में एक महीने चलेगा सेवा संकल्प अभियान

मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के संदर्भ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान शुरू किया है। पार्टी के अनुसार, अभियान के तहत करीब 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश में पहुंचकर अभियान की तैयारियों और सेवा गतिविधियों की समीक्षा की।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

पन्ना के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक निधि से उपलब्ध दो वाटर कूलरों का शुभारंभ भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।

हैदरपुर में सेवा संकल्प अभियान, CM रेखा गुप्ता ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया शुभारंभ

हैदरपुर में सेवा संकल्प अभियान, CM रेखा गुप्ता ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया शुभारंभ

दिल्ली के हैदरपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकान, 12वीं तक के नए स्कूल, सामुदायिक भवन, छठ घाट और ‘निरोग धाम’ जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

देवास के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान, PM मोदी का बाइक राइडर्स से संवाद

देवास के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान, PM मोदी का बाइक राइडर्स से संवाद

देवास के बागली स्थित पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाइक यात्रा के राइडर्स से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की।