Seva Sankalp Abhiyan News in Hindi

देवास में CM मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 212.57 करोड़ रुपये

देवास में CM मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 212.57 करोड़ रुपये

देवास के पुंजापुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 35.42 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए और मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई।

PM मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान, CM रेखा गुप्ता ने 4 स्पेशल मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान, CM रेखा गुप्ता ने 4 स्पेशल मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे एक महीने के सेवा संकल्प अभियान के तहत CM रेखा गुप्ता ने 4 स्पेशल मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

भोपाल भाजपा कार्यालय में समन्वय बैठक, अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भोपाल भाजपा कार्यालय में समन्वय बैठक, अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भोपाल भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न मोर्चों के बीच समन्वय को लेकर बैठक हुई। इसमें सेवा संकल्प अभियान समेत पूर्व अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।

बड़वानी: पाला बाजार में दुकानें होंगी व्यवस्थित, नगर पालिका ने खींची चूना लाइन

बड़वानी: पाला बाजार में दुकानें होंगी व्यवस्थित, नगर पालिका ने खींची चूना लाइन

बड़वानी के पाला बाजार में नगर पालिका ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दुकानों को व्यवस्थित करने और स्वच्छता बनाए रखने की पहल की है। दुकानदारों को चूना लाइन के भीतर दुकान लगाने, दो डस्टबिन रखने और सड़क पर कचरा नहीं फेंकने के निर्देश दिए गए हैं। गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।

सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने की मांग, प्रवीण सिंह चौहान ने उठाए सवाल

सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने की मांग, प्रवीण सिंह चौहान ने उठाए सवाल

सिंगरौली कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरकारी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने और मुख्य अतिथियों के चयन में शैक्षणिक व सामाजिक योगदान को प्राथमिकता देने की मांग की।

बुरहानपुर में सेवा संकल्प अभियान, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

बुरहानपुर में सेवा संकल्प अभियान, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

बुरहानपुर के नेहरू मॉन्टेसरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और विकसित भारत 2047 पर बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य दीप प्रज्वलन, रवि किशन ने दिया सेवा और विकास का संदेश

गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य दीप प्रज्वलन, रवि किशन ने दिया सेवा और विकास का संदेश

गोरखपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पैडलेगंज फ्लाईओवर पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद रवि किशन ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजन में सेवा, विकास, जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोपाल के जेपी अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। CM मोहन यादव ने शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया

गोरखपुर में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, विजन 2047 के तहत तैयार हुआ बड़ा रोडमैप

गोरखपुर में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, विजन 2047 के तहत तैयार हुआ बड़ा रोडमैप

गोरखपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाना है। इस अभियान के तहत 12 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता पर आधारित 37,500 डिजिटल रील्स बनाकर सोशल मीडिया के जरिए प्रचार किया जाएगा।

बड़वानी: PM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, हर घर जलेंगे आशीर्वाद दीप

बड़वानी: PM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, हर घर जलेंगे आशीर्वाद दीप

बड़वानी में PM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने अभियान की शुरुआत आशीर्वाद दीप से होने की जानकारी दी। उन्होंने Gen-Z, राहुल गांधी, कांग्रेस और पलायन के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी और स्थानीय रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया।

बुरहानपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 25 सेवा गतिविधियों पर रहेगा फोकस

बुरहानपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 25 सेवा गतिविधियों पर रहेगा फोकस

बुरहानपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अर्चना चिटनिस के अनुसार अभियान में 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां होंगी, जिनमें स्वास्थ्य, रक्तदान, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण प्रमुख हैं। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन होगा। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के जरिए पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और विश्व रिकॉर्ड बनाने की

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर भाजपा ने किया मंथन

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर भाजपा ने किया मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित कर रही है। अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश टोली की बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने तैयारियों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- व्यापारियों की परेशानी का जल्द निकलेगा रास्ता

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- व्यापारियों की परेशानी का जल्द निकलेगा रास्ता

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई से परेशान व्यापारियों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार मामले का समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों और वकीलों के साथ कानूनी पहलुओं पर चर्चा जारी है। मंत्री ने भोपाल के मास्टर प्लान, सेवा संकल्प अभियान, राहुल गांधी के दौरे और राम मंदिर से जुड़े राजनीतिक विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।