भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश टोली की बैठक हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने अभियान से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण को लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रदेश टोली के संयोजक राहुल कोठारी के साथ विनोद गोटिया, श्याम टेलर, डॉ. अभय यादव, आलोक संजर, सीमा सिंह जादौन और मुकेश राजावत मौजूद रहे।
बैठक के दौरान अभियान के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समन्वय के साथ काम करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े सेवा एवं समर्पण के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर जोर दिया।