1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. देवास के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान, PM मोदी का बाइक राइडर्स से संवाद

देवास के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान, PM मोदी का बाइक राइडर्स से संवाद

देवास के बागली स्थित पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाइक यात्रा के राइडर्स से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की।

By: Nivedita 
Updated:
देवास के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान, PM मोदी का बाइक राइडर्स से संवाद

देवास। बागली विधानसभा क्षेत्र के पुंजापुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल राइडर्स से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। वहीं मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 35 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 212 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की।

PM मोदी ने बाइक राइडर्स से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल राइडर्स से वर्चुअल बातचीत की। मध्यप्रदेश के राइडर दीपेश गोटी ने यात्रा से जुड़े अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प बाइक राइडर्स का स्वागत किया और यात्रा में शामिल प्रतिभागियों के साथ संवाद किया।

पेंशन हितग्राहियों के खातों में पहुंची राशि

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 35 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 212 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि अंतरित की। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को भी लाभ प्रदान किया गया।

 

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

पौधरोपण और सेवा संकल्प यात्रा में सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने बाइक राइडर्स के साथ सेवा संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े अभियान में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया।

जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बागली विधायक मुरली भंवरा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया।

 

रिपोर्ट – धर्मेंद्र योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...