1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीआईएसएफ अधिकारी की कोरोना वायरस से हुई मौत

सीआईएसएफ अधिकारी की कोरोना वायरस से हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीआईएसएफ अधिकारी की कोरोना वायरस से हुई मौत

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 से मौत हो गई है। इसके साथ कोरोना वायरस से अर्धसैनिक बल में हुई मौतों की कुल संख्या पांच हो गई है। मंगलवार को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मृतक हेड कांस्टेबल चैधरी नरसिंह भाई (55) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बरवाहा कस्बे में स्थित सीआईएसएफ की पहली रिर्जव बटालियन में तैनात थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनकी कोरोेना वायरस से मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...