दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की दिक्कत हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में की आइसोलेट किया हुआ है।
जानकारी के अनुसार कल उनकी कोरोना जांच भी कराई जाएगी। केजरीवाल ने रविवार दोपहर से अपनी सारी बैठक रद्द कर दी हैं और किसी से मुलाकात नहीं की है। हालांकि राहत की बातय ये है कि उन्हें ज्यादा तकलीफ नहीं है।