प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत देश के किसानों को हर साल 6 हज़ार रूपये मिलते है। अब तक 9.85 करोड़ किसान भाइयों को इसका लाभ मिल चुका है।
अब 2000 रुपये की छठी किश्त 1 अगस्त से बैंक खातों में डाल दी जायेगी। दरअसल देश में करीब 1.3 करोड़ किसान ऐसे है जिनको अभी भी इस स्कीम का फायदा नहीं मिला है और उसका कारण है डाक्यूमेंट्स में कमी।
अब सरकार ने किसानों के मोबाइल फोन पर एक महत्वपूर्ण संदेश भेजा है। इस सन्देश में कहा गया है कि अब, आप अपने आवेदन की स्थिति PM-KISAN की हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके जान सकते हैं।
जाहिर सी बात है की अब कोई भी किसान इन नम्बर पर कॉल करके अपने आवदेन की स्थिति जान सकता है।
पीएम मोदी का कहना है कि जिस किसान को दिक्कत है वो सीधे कृषि मंत्रालय के फोन नंबर पर संपर्क करे. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पैसा मिल सके।