मध्य प्रदेश में कल लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी. इस बार प्रदेश के चुनाव में पहली बार हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाएगा. हेलीकॉप्टर बालाघाट और एयर एंबुलेंस जबलपुर से उपलब्ध होगी. पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट में चुनाव होंगे.
