बैतूल लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके ने चौपाल लगाई. इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई. ग्रामीणों ने कहा "5 साल में एक बार तो आ जाते. आप तो हमारा फोन तक नहीं उठाते. हम सभी भाजपा के लोग हैं, हम नोटा दबाएंगे." ग्रामीणों ने मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को भी लताड़ा.
