1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: CM मोहन से केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने की मुलाकात, मध्यप्रदेश इकाई के पदाधिकारी भी रहे साथ

Loksabha Election: CM मोहन से केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने की मुलाकात, मध्यप्रदेश इकाई के पदाधिकारी भी रहे साथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव से आज समत्व भवन में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले ने मध्यप्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ सौजन्य भेंट की।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Loksabha Election: CM मोहन से केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने की मुलाकात, मध्यप्रदेश इकाई के पदाधिकारी भी रहे साथ

मुख्यमंत्री  मोहन यादव से शुक्रवार को समत्व भवन में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मध्यप्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री आठवले का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे थे। जहां आठवले बीजेपी मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष की 12 बजाने के लिए हम तैयार हैं। एमपी में 29 की 29 सीट जीतने का भी केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है।

जो गलत करेगा वो जेल में जाएगा

रामदास आठवले ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। लोकतंत्र धोखे में बताते हैं। सिर्फ मोदी को गाली देना, यही कांग्रेस और विपक्ष कर सकता है. उन्होंने कहा, राफेल मामले में SC ने राहुल को माफी मांगे के लिए कहा था, क्या किया कांग्रेस ने। केजरीवाल के मामले में कहा कि जो गलत करेगा वो जेल में जाएगा।

बीजेपी ने किया सभी समाजों का सम्मान

बीजेपी ने सभी समाजों का सम्मान किया है। मोदी ओबीसी वर्ग से हैं..राजस्थान में ब्राम्हण सीएम, एमपी में पिछड़ा, सीजी में आदिवासी सीएम दिया..बीजेपी में सबका सम्मान है। ईवीएम पर उठ रहे सवालों को लेकर आठवले ने कहा कि ईवीएम मोदी ने नहीं बनाई। कांग्रेस शासन काल में आई। दिग्विजय सिंह को यह समझना चाहिए। राहुल गांधी समेत जब अन्य कांग्रेसी जीतते हैं तब कुछ नहीं। सोच समझकर बोलने समझने की जरूरत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...