केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को गुना और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। चुनाव आयोग को नामांकन के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, 2020 से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की व्यक्तिगत सालाना आय डेढ़ करोड़ से अधिक थी, लेकिन 2020 के बाद यह घटकर 56 लाख रुपए हो गई। हालांकि, पिछले पांच साल में सिंधिया की संपत्ति 50.21 करोड़ और दिग्विजय सिंह की संपत्ति 21.05 करोड़ बढ़ी है। दोनों की संपत्ति में अनडिवाइडेट फैमिली खाते की विरासती संपत्ति शामिल है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव आयोग को बताया कि उनके पास 424.77 करोड़ की कुल संपत्ति है। वह सिंधिया राजवंश के ग्वालियर स्थित महल जय विलास पैलेस के मालिक हैं। सिंधिया ने 2022-23 में 56 लाख 89940 की आय हासिल की है। 2021-22 में यह आंकड़ा 29 लाख 15250 रुपए था। इसी प्रकार 2020 और 21 में सिंधिया ने 41 लाख 22420 की संपत्ति अर्जित की थी। 2019-20 में सिंधिया की सर्वाधिक कमाई 1 करोड़ 65 लाख 65940 रुपए थी।
सिंधिया ने चुनाव आयोग को बताया कि वे ग्वालियर स्थित अपने पैतृक राजवंश के महल जयविलास पैलेस के मालिक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास विरासत में मिली 1960 मॉडल की हेरिटेज कार बीएमडब्ल्यू इसेटा है। सिंधिया के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। हालांकि, परिवार की संपत्ति से जुड़े सिविल विवाद हैं जो ग्वालियर जिला न्यायालय, पुणे जिला न्यायालय, बॉम्बे हाई कोर्ट में
सिंधिया द्वारा पेश किए गए शपथ पत्र के मुताबिक अरबों की संपत्ति के मालिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर कर्ज है। खुद सिंधिया के ऊपर 47 लाख 50 हजार रुपये का कर्ज है। वहीं उनकी पत्नी प्रियदर्शन राजे सिंधिया के ऊपर 74 हजार रुपये का कर्ज है।
नामांकन दाखिल करने के बाद सिंधिया ने कहा कि पहली बार मेरी आजी अम्मा ने जनसंघ के झंडे नीचे चुनाव लड़ा और आपने उन्हें आशीर्वाद दिया। 1971 में पहली बार मेरे पूज्य पिताजी जनसंघ से चुनाव लडे़ और आपने उन्हें भी आशीर्वाद दिया। आज मैं उसी भाजपा के झंडे और कमल के फूल से चुनाव लड़ रहा हूं, मुझे भी आपके आशीर्वाद की जरूरत है।
दिग्विजय सिंह के पास 59 करोड़ 12 लाख की संपत्ति है। चुनाव आयेाग को दिए एफिडेविड में दिग्विजय ने खुद और पत्नी अमृता सिंह की कुल संपत्ति 59 करोड़ 12 लाख रुपए बताई है। 37 करोड़ 79 लाख की अचल और 12 करोड़ 33 रुपए की चल संपत्ति शामलि है।