पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता भगवान दास चौधरी ने फिर पार्टी बदल दी है। इस बार उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले भगवान दास चौधरी ने हाथ का साथ छोड़ हाथी की सवारी भी की है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता भगवान दास चौधरी ने फिर पार्टी बदल दी है। इस बार उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले भगवान दास चौधरी ने हाथ का साथ छोड़ हाथी की सवारी भी की है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार सुबह महावीर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेस को भगवा आपत्ति है तो अपने झंडे से हटाकर दिखाए।
MP की ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना, विदिशा, भोपाल, सागर, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की तस्वीर आज साफ होगी। इन 9 सीटों पर अब तक 223 नामांकन जमा हुए। स्क्रूटनी के बाद 140 कैंडिडेट्स मैदान में बचे हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इधर रीवा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।
मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा से चलकर दोपहर मंदसौर पहुंचे। हवाई पट्टी से सीधे कलेक्टर कार्यालय सुशासन भवन पहुंच कर भाजपा के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के साथ निर्वाचन कार्यालय में नामांकन प्रस्तुत किया।
रोड शो में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया की, मैं आज रोड शो में खंडवा में हूं, सैलाब बता रहा है कि, जनता दिल खोलकर स्वागत कर रही है।
अभी तक कांग्रेस की ओर से किसी भी बड़े नेता ने प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को भी संबोधित नहीं किया। सिर्फ, नामांकन के दिन जीतू पटवारी दमोह आए थे और एक गार्डन में एक सभा की था। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दमोह आ चुके हैं।
एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बैतूल में भाजपा पर निशाना साधा। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं। मैंने सबसे बड़ा हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा में बनवाया पर प्रचार नहीं किया।
41 लोगों ने लिए थे नामांकन पत्र। लोकसभा सीट भोपाल से 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।
शिवपुरी जिले के पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला सहित 100 कांग्रेस नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुना-शिवपुरी सीट पर 7 मई को मतदान है। इससे पहले दलबदल की यह खबरें कांग्रेस की चिंता बढ़ा सकती हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत पाकिस्तान के नेता लगातार कह रहे हैं कि काश नरेंद्र मोदी वहां होते। अगर, आप नेता हैं तो ऐसा बनें कि आपका दुश्मन भी आपकी तारीफ करे। यह नेता (मोदी) हमें गौरवान्वित करते हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के बीच झटके लग रहे है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है। वहीं, कांग्रेस के बार के विधायक रामनिवास रावत के भी कांग्रेस छोड़ भगवा पार्टी में आने की अटकलें तेज हो गई है।
लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
पहले चरण का मतदान समाप्त होते ही दूसरे चरण की सीटों प्रचार प्रसार जोर पकड़ लिया। शनिवार को सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ की ताबड़तोड़ सभाएं हैं।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 6 सीटों पर वोटिंग की गई. अब 26 अप्रैल को एमपी में दूसरे चरण के लिए मतदान होगा.