1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, देश और प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

Loksabha Election: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, देश और प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

आज देश और दुनिया भर में मनाया जा रहा है रामनवमी का उत्सव। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश व प्रदेशवासियों को पावन पर्व रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Loksabha Election: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, देश और प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

देश भर में आज 17 अप्रैल को रामनवमी (Ram Navami 2024) का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। वहीं चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी है।  अवसर पर पूर्व सीएम ने कहा कि, सभी बहनों-भाइयों और भांजे-भाजियों को मामा की राम-राम। राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और राम ही भारत की पहचान हैं। बिना राम के ये देश जाना नहीं जा सकता है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं।

यह पावन अवसर, अभूतपूर्व अवसर है

रामनवमी का यह पावन अवसर, अभूतपूर्व अवसर है, भावुक करने वाला है, क्योंकि 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। भगवान श्रीराम आप सभी का मंगल करें और कल्याण करें। क्योंकि रामराज का सपना भी अब साकार हो रहा है। सभी भाई-बहनों को राम-राम।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...