लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पूर्व भोपाल में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार आलोक शर्मा के नामांकन पत्र जमा करने के लिए होने वाली सभा के दौरान पूर्व महापौर सुनील सूद और पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित करीब 300 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इससे पहले बुधवार शाम को सुनील सूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। सुनील सूद आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। उधर पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा पूर्व से ही भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से प्रियंका के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
सुनील सूद ने बुधवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से मुलाकात की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा कांग्रेस के भोपाल जिलाध्यक्ष रहे हैं। पिछले दिनों कैलाश मिश्र ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को बहू प्रियंका ने भाजपा की सदस्यता ले ली।
सुनील सूद 90 के दशक में भोपाल नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2008 में वह भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मंत्री विश्वास सारंग के हाथों का हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से सुनील सूद कांग्रेस की सियासत में हाशिए पर थे।