मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लोकसभा चुनाव में नेताओं की परफॉर्मेंस पर मंथन किया गया। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी शामिल हुए।
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लोकसभा चुनाव में नेताओं की परफॉर्मेंस पर मंथन किया गया। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएमओ की तर्ज पर अपने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को सशक्त बना रहे हैं। इसके तहत ही पहली बार एसीएस रैंक के अफसर को सीएम सचिवालय में पदस्थ किया है।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने गेहूं खरीद पर चिंता जताई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की गेहूं खरीद प्रथाओं को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सवाल किया कि कृषि कर्मण पुरस्कार का लगातार विजेता मध्य प्रदेश इस सीजन में गेहूं खरीद में क्यों पिछड़ रहा है।
आम चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन की जीत के बाद उड़ीसा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव को एक बार फिर से मोदी 3.0 सरकार में रेलवे मंत्रालय और सूचना विभाग मंत्रालय सौंपा गया है। वैष्णव को टेक्नोकैट्र मंत्री के रूप में भी जाना जाता है और राजनीति में आने से पहले ये 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और बालासोर और कटक जिलों में कलेक्टरेट के रूप में
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग में 46491 पदों के सृजन तथा डॉक्टरों के 607 पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के निर्णय लिया गया।
मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव ने अपनी सरकार के 180 दिन पूरे होने पर सरकार के किए गए कामों का ब्यौरा देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में गतिमान कोई भी योजना बंद नहीं होगी। बता दें कि 13 दिसंबर 2023 से मोहन यादव की सरकार मध्य प्रदेश में शासन कर रही है ऐसे में 180 दिन होने पर सरकार ने अपना कच्चा चिट्ठा रखा।
मोहन यादव कैबिनेट को लेकर मंत्री कैलाश यादव ने बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने सबसे पहले सीएम यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमने आम चुनाव 2024 में रिकॉर्ड बनाया है, हमने 29 की 29 सीटें मध्य प्रदेश में जीती हैं। जो कि यादव सरकार का एक रिकॉर्ड है।
लोकसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को लागू की गई आचार संहिता चुनाव संपन्न होने के बाद हटा ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार से आचार संहिता हटाने के आदेश जारी कर राज्य में सरकारी कामकाज और जनसुनवाई पर लगी रोक हटा दी है।
मध्य प्रदेश के नव निर्वाचित सांसदों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में किया फोटो सेशन। मध्य प्रदेश में कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ। आलाकमान की उम्मीदों पर खरे उतरे सीएम डॉ. मोहन यादव।
भोपाल में ₹3,000 करोड़ के बजट से मंत्रियों और विधायकों के लिए बनाए जाएंगे घर और अपार्टमेंट। भोपाल में मंत्रियों और विधायकों के लिए घरों और अपार्टमेंटों का निर्माण होने जा रहा है, जिसका अनुमानित बजट ₹3,000 करोड़ है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर मोदी सरकार बनने की अटकलें तेज हैं। सभी के मन में एक अहम सवाल यह है कि मध्य प्रदेश से कौन से नेता मंत्री पद हासिल कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए की बुधवार को बैठक हुई जिसमें नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना गया। इसके साथ, एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने के लिए तैयार है।
Railway Darshan: गर्मी की छुट्टी में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन irctc लोगों को सात ज्योतिर्लिंग दर्शन की यात्रा करा रहा है। यह दर्शन भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से 26 जून से 8 जुलाई तक ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाएंगे।
MP News: मध्य प्रदेश के सागर में संदिग्ध परिस्थितियों में अंजना अहिरवार की मौत के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंजना के परिवार के लोगों से बात की थी। इसके अगले दिन सुबह-सुबह मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए।
लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले एक महत्वपूर्ण कदम में, सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत सचिवों के लिए अनुकंपा नियुक्तियों के संबंध में एक बड़े फैसले की घोषणा करने की उम्मीद है।