प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वे राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर चुनावी सभाओं में शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वे राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर चुनावी सभाओं में शामिल होंगे.
लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को पंडोखर सरकार में भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र की पार्टी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनावी जीत का प्रमुख आधार और महत्वूपर्ण किला बूथ है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह बूथ पर पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने में जुट जाए।
मध्य प्रदेश में दूसरे चरण की छह सीटों पर 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। इससे पहले इन छह सीटों पर शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
जेपी नड्डा टीकमगढ़ के बाद अब रीवा पहुंच उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव, केजरीवाल, ममता बनर्जी सहित इंडी गठबंधन के नेताओं के घोटाले गिनाएं। नड्डा 21 दिन में तीसरी बार एमपी आए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अप्रैल को तीसरी बार MP दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट में वीडी शर्मा ने स्वागत किया। टीकमगढ़, सतना, रीवा और कटनी में चुनावी सभा है।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एकतरफा नहीं है। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि हमें यह नहीं मान लेना चाहिए कि साहब बड़े अंतर से जीत रहे हैं।
मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दावा किया है कि इस बार लोकसभा चुनाव के परिणाम आश्चर्यचकित करने वाले होंगे. छिंदवाड़ा में कांग्रेस डेढ़ लाख वोट से जीतेगी.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को देवास लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी एवं उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया का नामांकन दाखिल कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव है कि वो अपनी बात से पलट जाती है। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी संसाधनों पर किसी एक वर्ग विशेष को हक़ देने की बात करना सरासर ग़लत है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस चाहे जितनी सफ़ाई देती रहे लेकिन जो बात वो मेनिफेस्टो में लिखकर दे चुकी है, उसे कैसे नकार सकती है। देश की
भोपाल में बुधवार को एक किमी लंबा रोड शो करेंगे पीएम मोदी। हरदा और सागर में होंगी पीएम की चुनावी सभाएं। भाजपा तैयारियों में जुटी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि सभी संसाधनों पर किसी का हक है तो मुसलमान का है, यह काफी निंदनीय है. हम इसकी निंदा करते हैं. इसके लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे. कांग्रेस कुछ भी कहे, लेकिन जो मेनिफेस्टो में लिख कर दिया है वह नहीं झूठलाया जा सकता.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार 23 अप्रैल को रीवा के दौरे पर रहेंगे. जहां वे SAF मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करेंगे. जेपी नड्डा के रीवा दौरे की जानकारी मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में दी.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में सोमवार को उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने उज्जैन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दिग्विजय सिंह के करीबी और चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ उर्फ संतोष कोली ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा की सदस्यता ली। कोली के साथ कई पार्षदों ने भी BJP का दामन थामा।