1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. DELHI NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की भेंट

DELHI NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की भेंट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्रियों से प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर सकारात्मक चर्चा की। उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
DELHI NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की भेंट

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्रियों से प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर सकारात्मक चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से उनके कार्यालय श्रम शक्ति भवन में भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलशक्ति मंत्री को केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। इस दौरान प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...