1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News in Hindi)

स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा दावा, ध्रुव त्रिपाठी की जीत को बताया एकतरफा

स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा दावा, ध्रुव त्रिपाठी की जीत को बताया एकतरफा

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत को एकतरफा बताते हुए उनकी ईमानदार और संघर्षशील छवि की तारीफ की। उन्होंने सेवा सेतु अभियान, सरकारी योजनाओं और शिक्षक हितों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी गरीब कल्याण और विकास के लिए काम कर रही है।

ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में ए.के. शर्मा का बड़ा बयान, शिक्षक चुनाव को 2027 से जोड़ा

ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में ए.के. शर्मा का बड़ा बयान, शिक्षक चुनाव को 2027 से जोड़ा

ए.के. शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षकों से वोट की अपील की। उन्होंने त्रिपाठी की चौथी जीत का भरोसा जताते हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़ा। बीजेपी इस चुनाव को राजनीतिक रूप से अहम मानकर पूरी ताकत से प्रचार कर रही है।

शिक्षक चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की चौथी पारी, शिक्षक हितों को बनाया मुख्य मुद्दा

शिक्षक चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की चौथी पारी, शिक्षक हितों को बनाया मुख्य मुद्दा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी चौथी बार शिक्षक विधायक बनने की कोशिश में हैं। उन्होंने शिक्षक हित, पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं, सेवा नियमावली और मानदेय जैसे मुद्दों को प्राथमिकता बताया है। ध्रुव त्रिपाठी लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं।

सपा विवाद पर श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, 2027 से पहले सपा में संगठन की कसावट

सपा विवाद पर श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, 2027 से पहले सपा में संगठन की कसावट

गोरखपुर सपा विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई और 2027 से पहले संगठन मजबूत करने की बात कही।

पूर्वांचल में बिश्नोई गैंग तक असलहों की सप्लाई, गोरखपुर पुलिस ने तोड़ी तस्करों की चेन

पूर्वांचल में बिश्नोई गैंग तक असलहों की सप्लाई, गोरखपुर पुलिस ने तोड़ी तस्करों की चेन

गोरखपुर के खोराबार में पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पिस्टल, तमंचा, कारतूस और डिजायर कार बरामद हुई। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।

नगीना साहनी से मारपीट पर संजय निषाद का हमला

नगीना साहनी से मारपीट पर संजय निषाद का हमला

गोरखपुर प्रेस क्लब में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगीना साहनी से कथित मारपीट के मामले पर संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की।

गोला में गोवंश अवशेष मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

गोला में गोवंश अवशेष मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ। दो अन्य संदिग्ध फरार हैं और मामले की जांच जारी है।

संजयन त्रिपाठी की सपा में एंट्री, शिक्षक MLC सीट पर टिकट को लेकर चर्चा तेज

संजयन त्रिपाठी की सपा में एंट्री, शिक्षक MLC सीट पर टिकट को लेकर चर्चा तेज

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय नामांकन करने वाले डॉ. संजयन त्रिपाठी के सपा में शामिल होने से गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट की सियासत में हलचल बढ़ गई है। सपा ने पहले कमलेश यादव को प्रत्याशी घोषित किया था, ऐसे में अब संजयन त्रिपाठी के संभावित टिकट को लेकर चर्चा है। हालांकि, सपा की ओर से उम्मीदवार बदलने की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी ने बीजेपी का झंडा उतारा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी ने बीजेपी का झंडा उतारा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद डॉ. संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया और अपनी कार से भाजपा का झंडा उतार दिया। उन्होंने पार्टी में कथित उपेक्षा, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और नेतृत्व के फैसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 54,301 मतदाता करेंगे मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 54,301 मतदाता करेंगे मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 29 सितंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 अक्टूबर को जांच और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी। जरूरत पड़ने पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। इस निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिलों के 54,301 मतदाताओं के लिए 200 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

गोरखपुर जलभराव को लेकर अजय राय का सरकार पर निशाना, प्रभावित महिला से की मुलाकात

गोरखपुर जलभराव को लेकर अजय राय का सरकार पर निशाना, प्रभावित महिला से की मुलाकात

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित बेतियाहाता की संध्या यादव से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। अजय राय ने करीब 8 से 9 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने जलनिकासी, नालों की सफाई और सिल्ट को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

सीएम योगी का बड़ा संदेश- ‘अयोग्य कोई नहीं’, दिव्यांगजनों को चाहिए अवसर

सीएम योगी का बड़ा संदेश- ‘अयोग्य कोई नहीं’, दिव्यांगजनों को चाहिए अवसर

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि अवसर, संसाधन, प्रशिक्षण और सहयोग की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में 17 लाख से अधिक दिव्यांगजनों की डिजिटल पहचान और गोरखपुर में 509 दिव्यांगजनों को 664 सहायक उपकरण दिए जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुगम सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृतियों को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृतियों को किया नमन

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों संतों के योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वावलंबन और लोककल्याण के विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पुस्तक रामकथा के प्रथम बलदानी जटायु का विमोचन भी किया गया।

सीएम योगी ने गुरु पूजन के बाद सुनी जनता की फरियाद, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

सीएम योगी ने गुरु पूजन के बाद सुनी जनता की फरियाद, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गुरु पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जनता दर्शन में करीब 180 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द व पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए। सीएम योगी ने गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया।

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के संत-धर्माचार्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।