गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके शिक्षा, सेवा, संस्कृत एवं बालिका शिक्षा और सामाजिक समरसता से जुड़े योगदान को याद किया। समारोह में संत-महात्माओं, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
