...
कलेक्टर ने बताया कि नरवाई जलाने के बजाय हैप्पी सीडर, सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम जैसे कृषि यंत्रों के उपयोग से अवशेषों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।
जांच में पाया गया कि नागवंशी ने अपनी आय से 200% से भी अधिक संपत्ति अर्जित की है। उनकी सेवा अवधि के दौरान कुल आय लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि अब तक 5 करोड़ से अधिक का निवेश सामने आ चुका है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने जिला अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने छात्रों की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
पुलिस के अनुसार करीब 50-60 लोगों की उग्र भीड़ ने अचानक अमिलिया थाने का घेराव कर दिया। भीड़ की मांग थी कि मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों को तत्काल उनके हवाले किया जाए। पुलिस स्टाफ द्वारा समझाने के बावजूद भीड़ हिंसक हो गई और लाठी-डंडों व पत्थरों से थाने पर हमला कर दिया।
ताप्ती नदी का पानी अब गंभीर रूप से दूषित हो चुका है। शहर के गंदे नालों का पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण जल प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर जलीय जीवों पर पड़ रहा है।
इस घटना के विरोध में ग्राम रोजगार सहायक संघ ने जनपद सीईओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराएं बढ़ाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मनरेगा के एपीओ रितेश सोनी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम के माध्यम से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश अपनी आधी आबादी को नमन कर रहा है। जिसके भरोसे से भविष्य में अपने सांसद, लोकसभा-विधानसभाओं में हमारी बहनों को ताकत मिलेगी।
बाघ को गांव से जंगल की तरफ खदेड़ने के लिए हाथियों सहित रेस्क्यू टीम पहुंची
आयोजन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में कुछ सुरक्षा कर्मी मंदिर परिसर के अंदर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारी रील्स और वीडियो बनाकर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर रहे हैं।
सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनजातीय समाज के कल्याण के लिए बड़े बजट का प्रावधान करती है। उन्होंने जोर दिया कि इस बजट का सही उपयोग हो, ताकि जनजातीय समाज भी विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ सके।
इन दोनों पक्षियों का एक ही क्षेत्र में देखा जाना दक्षिण पन्ना के विविध आवासों, जैसे वन एवं खुली भूमि, की समृद्धता को दर्शाता है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम इटोली में बोरिंग मशीन चालक मनी एवं चालक रघुनाथ तिवारी द्वारा अवैध रूप से बिना अनुमति के बोरिंग की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई की।