1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

किशनगंज में अंतिम संस्कार के लिए नदी पार करने की मजबूरी, शव लेकर खकवा नदी में उतरते हैं ग्रामीण

किशनगंज में अंतिम संस्कार के लिए नदी पार करने की मजबूरी, शव लेकर खकवा नदी में उतरते हैं ग्रामीण

किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड में नोदिया टोली-बैसा घाट पर खकवा नदी के ऊपर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को शव लेकर नदी पार करनी पड़ती है। बरसात में खतरा और बढ़ जाता है। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग बैसा कब्रिस्तान का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रशासन व बिहार सरकार से जल्द पुल निर्माण की मांग की है।

बुरहानपुर के नंदगांव देवला में सड़क का इंतजार, बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर के नंदगांव देवला में सड़क का इंतजार, बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर के नंदगांव देवला के ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं। बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ में बदलने से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की है। डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला ने संबंधित एजेंसी को अवगत कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बरेली में बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बरेली में बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बरेली में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने और सेवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बैंक सखियां वर्तमान 4 हजार रुपये मासिक मानदेय को बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने के साथ यात्रा, मोबाइल और इंटरनेट खर्च को देखते हुए उचित व्यवस्था की मांग कर रही हैं।

मध्य प्रदेश के 1.21 लाख मेधावी विद्यार्थियों को मिली लैपटॉप योजना की राशि, सीएम मोहन यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 25-25 हजार रुपये

मध्य प्रदेश के 1.21 लाख मेधावी विद्यार्थियों को मिली लैपटॉप योजना की राशि, सीएम मोहन यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 25-25 हजार रुपये

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैपटॉप योजना के तहत मध्य प्रदेश के करीब 1.21 लाख मेधावी विद्यार्थियों के खातों में 25-25 हजार रुपये ट्रांसफर किए। सरकार ने इसके लिए 304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की। सीएम ने विद्यार्थियों को ज्ञान और कौशल को सफलता की कुंजी बताते हुए असफलताओं से सीखने की सलाह दी और शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में सरकार की

बरबीघा स्टेशन पर ट्रेन रोककर यात्रियों का हंगामा, कम बोगियों को लेकर रेलवे से नाराजगी

बरबीघा स्टेशन पर ट्रेन रोककर यात्रियों का हंगामा, कम बोगियों को लेकर रेलवे से नाराजगी

बरबीघा स्टेशन पर सोमवार सुबह नवादा-शेखपुरा-बरबीघा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस में कम बोगियों के कारण यात्रियों ने ट्रेन रोककर रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया। यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन में कभी 12 तो कभी केवल आठ कोच लगाए जाते हैं। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया।

कटनी में 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, सरकारी वाहन मौजूद होने के बावजूद निजी एंबुलेंस के इस्तेमाल का आरोप

कटनी में 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, सरकारी वाहन मौजूद होने के बावजूद निजी एंबुलेंस के इस्तेमाल का आरोप

कटनी में 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर शिकायत सामने आई है, जिसमें सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध होने के बावजूद निजी वाहनों से मरीजों के परिवहन और कुछ ट्रिप के रिकॉर्ड में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। चार एंबुलेंस के संचालन पर सवाल उठाते हुए GPS, कॉल लॉग, ट्रिप शीट और भुगतान रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई की मांग, राज्यपाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई की मांग, राज्यपाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

भोपाल में कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने अभियोजन की स्वीकृति के प्रस्ताव पर पुनर्विचार और मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

पन्ना के बृहस्पति कुंड में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, निरस्त टेंडर के बाद ग्लास ब्रिज की टिकटिंग को लेकर उठे आरोप

पन्ना के बृहस्पति कुंड में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, निरस्त टेंडर के बाद ग्लास ब्रिज की टिकटिंग को लेकर उठे आरोप

पन्ना के बृहस्पति कुंड में पर्यटकों की सुरक्षा और ग्लास ब्रिज की टिकट व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। हाल की मारपीट की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है। वहीं निरस्त टेंडर के बाद भी टिकट वितरण और निजी एजेंसी की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठी है।

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले के विरोध में पन्ना कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले के विरोध में पन्ना कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण के विरोध में पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मामले को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए इसे वापस लेने और हल्द्वानी की कथित ‘शुद्धिकरण’ घटना में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बरेली में प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर ठगी का खुलासा, 15-20 लाख के फर्जी लोन कराते थे आरोपी

बरेली में प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर ठगी का खुलासा, 15-20 लाख के फर्जी लोन कराते थे आरोपी

बरेली के भोजीपुरा में पुलिस ने प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गरीब और बेरोजगार लोगों के दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी नौकरी और आय संबंधी कागजात तैयार करते थे और बैंकों से 15 से 20 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन कराते थे। पुलिस ने 75 ATM कार्ड, 28 चेकबुक, 12 मोबाइल और 3.50 लाख रुपये बरामद

गुना में सियाराम महाराज का भव्य स्वागत, भक्तों ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से किया अभिनंदन

गुना में सियाराम महाराज का भव्य स्वागत, भक्तों ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से किया अभिनंदन

अयोध्या धाम के परम पूज्य गुरुदेव सियाराम जी महाराज के प्रथम गुना आगमन पर भक्तों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। शनि मंदिर और पंचमुखी कॉलोनी के बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे। गुरुदेव को रंग वाटिका का महंत बनाए जाने पर गुना के भक्तों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सोन नदी के जल बंटवारे पर हाई लेवल बैठक का उपेंद्र कुशवाहा ने किया स्वागत, बोले- बिहार के किसानों के लिए अहम मुद्दा

सोन नदी के जल बंटवारे पर हाई लेवल बैठक का उपेंद्र कुशवाहा ने किया स्वागत, बोले- बिहार के किसानों के लिए अहम मुद्दा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर दिल्ली में बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों की हुई उच्चस्तरीय बैठक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा रोहतास, काराकाट और औरंगाबाद के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कुशवाहा ने बैठक के लिए जल शक्ति मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए बिहार के हित में सकारात्मक परिणाम की

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग ने एक 16 चक्का ट्रक से 1,214 कार्टून में छिपाकर रखी गई करीब 10,694 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

एम्स गोरखपुर में हेलीपैड होगा और बेहतर, गंभीर मरीजों के लिए जल्द आसान होगी एयर एम्बुलेंस सेवा

एम्स गोरखपुर में हेलीपैड होगा और बेहतर, गंभीर मरीजों के लिए जल्द आसान होगी एयर एम्बुलेंस सेवा

एम्स गोरखपुर में एयर एम्बुलेंस सेवा को सुगम बनाने के लिए मौजूदा हेलीपैड को अपग्रेड किया जा रहा है। हेलीपैड के आसपास जरूरी बदलाव और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इससे गंभीर मरीजों, दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले रोगियों और आपदा या मास कैजुअल्टी की स्थिति में मरीजों को कम समय में अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी पहल, रोजाना 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी पहल, रोजाना 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण

गोरखपुर में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन से 1200 गांवों की 73 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। संगठन रोजाना करीब 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रहा है और पिछले तीन वर्षों में महिला दुग्ध उत्पादकों को लगभग 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।