1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News in Hindi)

कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, संत के अपमान के आरोप से बढ़ा विवाद

कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, संत के अपमान के आरोप से बढ़ा विवाद

टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम में मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद सामने आया है। संत के मंदिर प्रवेश से जुड़े आरोपों के बाद बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने ट्रस्ट की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप और आमसभा बुलाने की मांग की है। मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग भी उठ रही है।

भुजरिया मेले में सोते नजर आए नगर निगम कर्मचारी, तस्वीरों के बाद ड्यूटी को लेकर उठे सवाल

भुजरिया मेले में सोते नजर आए नगर निगम कर्मचारी, तस्वीरों के बाद ड्यूटी को लेकर उठे सवाल

मुरैना के बड़ोखर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भुजरिया मेले के दौरान नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की आराम करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों के बाद कर्मचारियों की ड्यूटी और मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की है।

नक्सल प्रभावित बोंदारी में CM मोहन यादव का संवाद, 225 करोड़ से 100 गांवों के विकास का प्लान

नक्सल प्रभावित बोंदारी में CM मोहन यादव का संवाद, 225 करोड़ से 100 गांवों के विकास का प्लान

बालाघाट के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम बोंदारी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया। उन्होंने जिले के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने पशुपालन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ बैगा समाज की कला-संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की बात कही।

शाहपुरा के वार्ड-51 में लगा जन-कल्याण शिविर, महापौर ने नाला निर्माण शुरू करने के दिए निर्देश

शाहपुरा के वार्ड-51 में लगा जन-कल्याण शिविर, महापौर ने नाला निर्माण शुरू करने के दिए निर्देश

भोपाल के शाहपुरा वार्ड-51 में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत जन-कल्याण शिविर लगाया गया। महापौर मालती राय ने स्थानीय नाला निर्माण सोमवार से शुरू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कॉलोनियों की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कॉलोनी सेल गठित होने की जानकारी दी। बाद में निरीक्षण के दौरान उपभोक्ता भंडार में अनियमितताएं मिलने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मैत्री हॉकी मैच, 6 से 12 साल के बच्चों के लिए फीडर सेंटर की घोषणा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मैत्री हॉकी मैच, 6 से 12 साल के बच्चों के लिए फीडर सेंटर की घोषणा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में पुरुष और महिला वर्ग के मैत्री हॉकी मुकाबले आयोजित किए गए। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खुद हॉकी खेली। इस दौरान 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए फीडर सेंटर शुरू करने की घोषणा की गई, ताकि कम उम्र में खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके।

कोरका पहुंचे CM मोहन यादव, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद

कोरका पहुंचे CM मोहन यादव, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद

मुख्यमंत्री मोहन यादव बालाघाट के आदिवासी बहुल ग्राम कोरका पहुंचे और खसरे व दूषित पानी से जुड़े संक्रमण के बीच जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही और अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल बेहतर करने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन पर बैगा महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी भी बांधी।

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सांसद गजेंद्र पटेल का बड़वानी में भव्य स्वागत, रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सांसद गजेंद्र पटेल का बड़वानी में भव्य स्वागत, रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बड़वानी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। सांसद सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। रक्षाबंधन पर महिला मोर्चा की बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। पटेल ने नई जिम्मेदारी को निमाड़ के लिए गौरव बताते हुए क्षेत्र की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बात कही।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े, कई गांव जलमग्न; उमरी गांव बना टापू

पन्ना में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े, कई गांव जलमग्न; उमरी गांव बना टापू

पन्ना जिले में शुक्रवार देर रात से हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं और पहाड़ीखेड़ा क्षेत्र का उमरी गांव चारों ओर से पानी से घिरकर टापू बन गया है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDERF और राहत-बचाव दल को रवाना किया गया है।

Balaghat News: नक्सल प्रभावित बोंदारी में विकास की नई राह, सीएम मोहन यादव ने किया 225 करोड़ के कार्यों का ऐलान

Balaghat News: नक्सल प्रभावित बोंदारी में विकास की नई राह, सीएम मोहन यादव ने किया 225 करोड़ के कार्यों का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम बोंदारी में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के साथ पशुपालन, कृषि व वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

सीहोर: नाका तोड़कर भाग रहा सागौन तस्कर आंवली घाट पुल पर पकड़ा गया, 1.20 लाख का माल जब्त

सीहोर: नाका तोड़कर भाग रहा सागौन तस्कर आंवली घाट पुल पर पकड़ा गया, 1.20 लाख का माल जब्त

सीहोर के बुधनी क्षेत्र में रेहटी वन विभाग की टीम ने नाका तोड़कर भाग रहे सागौन तस्कर को आंवली घाट पुल पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन से 10 नग अवैध सागौन लकड़ी बरामद हुई, जिसकी लकड़ी और वाहन समेत कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पन्ना जिला जेल में रक्षाबंधन पर भावुक हुए बंदी, अपराध छोड़ने का लिया संकल्प

पन्ना जिला जेल में रक्षाबंधन पर भावुक हुए बंदी, अपराध छोड़ने का लिया संकल्प

पन्ना जिला जेल में रक्षाबंधन का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। जेल प्रशासन ने बंदियों की बहनों और परिजनों से मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, जबकि कई बंदियों ने अपराध से दूर रहकर बेहतर जीवन जीने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेल में खीर, पूरी और सब्जी का विशेष भोजन भी तैयार कराया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट के लांजी दौरे पर रहेंगे। वह मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा कोरका और बोंदारी में बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

सरकारी कॉलेजों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, कलेक्टरों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन

सरकारी कॉलेजों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, कलेक्टरों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन

मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अभाविप ने प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन जिला केंद्रों पर कलेक्टरों को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, लैब, सुरक्षा, इंटरनेट और अन्य सुविधाओं में सुधार की मांग करेगा।

पन्ना में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की कार्रवाई, 21 नग सागौन चिरान जब्त

पन्ना में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की कार्रवाई, 21 नग सागौन चिरान जब्त

पन्ना के रैगढ़ गांव में वन विभाग ने अवैध सागौन फर्नीचर निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान से 21 नग सागौन चिरान और सिल्लियां जब्त कीं। बरामद लकड़ी की मात्रा 0.195 घन मीटर है। मामले में मकान मालिक और फर्नीचर निर्माता के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

रक्षाबंधन पर बुरहानपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, 3 दिन मुख्य बाजारों में 3 और 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री

रक्षाबंधन पर बुरहानपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, 3 दिन मुख्य बाजारों में 3 और 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री

रक्षाबंधन को लेकर बुरहानपुर में तीन दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कमल तिराहा से फव्वारा चौक सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यातायात विभाग ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।