आज सीएम मोहन यादव कांग्रेस विधायक दल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पुणे महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11:30 बजे भोपाल से पुणे के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:00 बजे शिवश्रष्टि थीम पार्क, पुणे पहुंचेंगे।
आज सीएम मोहन यादव कांग्रेस विधायक दल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पुणे महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11:30 बजे भोपाल से पुणे के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:00 बजे शिवश्रष्टि थीम पार्क, पुणे पहुंचेंगे।
मध्यप्रदेश में सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है, जहां कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें "झूठ बोलने के लिए ऑस्कर अवार्ड" मिलना चाहिए।
मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन की नियुक्ति की घोषणा की गई है। अनुराग जैन, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे, अब प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक पद पर आसीन होंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में आयोजित परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास अपार संसाधन होने के बावजूद, कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण यह राज्य नंबर वन नहीं बन पाया।
मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा की नियुक्ति का आदेश जल्द ही जारी होने की संभावना है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी राजौरा वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके नाम पर अंतिम मुहर दोपहर बाद लग सकती है।
भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और राजनीतिक विषयों पर गहन चर्चा हुई। बैठक के बाद, शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य के बेहतर भविष्य और विकास के लिए कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन उपार्जन, खाद और बीज उपलब्धता की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, और किसानों को किसी भी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मध्य प्रदेश में इस साल नवरात्रि के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) सुधीर सक्सेना ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।
मध्य प्रदेश में बीजेपी सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले आज भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक करेगी। इस बैठक में पहले चरण की सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। कम सदस्यता वाले जिलों को विशेष हिदायत दी जाएगी और अगले चरण की रणनीति पर चर्चा होगी।
सागर में आयोजित ‘रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव’ में बंसल ग्रुप के MD सुनील बंसल ने 1350 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में व्यवसाय और निवेश के लिए बेहतरीन माहौल है, जो अन्य राज्यों से बेहतर है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी राजनीतिक हलचल की खबर सामने आई है। भाजपा ने नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू बाबू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। छिंदवाड़ा, जो कभी पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ रहा है, अब भाजपा की नजर में आखिरी किला है, जिसे वे फतह करना चाहती है।
प्रदेश के सीएम मोहन यादव पीटीसी ग्राउंड में हो रहे कॉन्क्लेव में आज शामिल हो रहे है। इस दौरान 3 हजार से ज्यादा डेलिगेट्स और इंडस्ट्रियलिस्ट इसमें शामिल हुए।
आज, 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस 2024 के अवसर पर, मध्य प्रदेश के सभी संग्रहालयों और स्मारकों पर नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई है। इस विशेष दिन पर देशी और विदेशी पर्यटकों को किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों को खाद की कमी से हो रही परेशानियों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कदम उठाए हैं। किसानों को रबी सीजन में खाद और बीज के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने के बावजूद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव 2024 में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में सीएम उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे और विभिन्न सेक्टोरल सत्रों में शामिल होंगे।