1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. 70 साल पुरानी बस्ती पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

70 साल पुरानी बस्ती पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अपना आशियाना टूटता देख लोग भावुक हो उठे। कई परिवारों का आरोप है कि बिना पर्याप्त समय दिए प्रशासन ने कार्रवाई की, जिससे उनका जरूरी सामान और दस्तावेज भी नष्ट हो गए।

By: Naredra 
Updated:
70 साल पुरानी बस्ती पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

भोपालः मानस भवन के पीछे स्थित करीब 70 साल पुरानी बस्ती पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। सुबह-सुबह शुरू हुए अभियान में झुग्गियों को हटाया गया, जिससे 27 आदिवासी परिवार सीधे प्रभावित हुए हैं।

कार्रवाई के दौरान इलाके को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और आवाजाही पर रोक लगा दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

अपना आशियाना टूटता देख लोग भावुक हो उठे। कई परिवारों का आरोप है कि बिना पर्याप्त समय दिए प्रशासन ने कार्रवाई की, जिससे उनका जरूरी सामान और दस्तावेज भी नष्ट हो गए। इस बीच मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा और पार्षद शबिस्ता जकी मौके पर पहुंचकर विरोध में धरने पर बैठ गए हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन परिवारों के पुनर्वास का क्या इंतजाम होगा?

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...