उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के कोडरमा में एक चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए झारखंड में बदलाव का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए झारखंड के मौजूदा हालात पर सवाल उठाए और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
