1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NDA Parliamentary Party Meeting : NDA सांसदों की बैठक में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

NDA Parliamentary Party Meeting : NDA सांसदों की बैठक में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

NDA Parliamentary Party Meeting : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन को मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों की एक बैठक में सम्मानित किया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
NDA Parliamentary Party Meeting : NDA सांसदों की बैठक में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राधाकृष्णन जी की प्रशंसा करते हुए उनके अनुभव, काबिलियत और देश सेवा के प्रति समर्पण को उजागर किया। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन का चयन न केवल एनडीए के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। बैठक में उपस्थित सांसदों से प्रधानमंत्री ने अपील की कि वे एकजुट होकर इस निर्णय का समर्थन करें और उम्मीदवार के पक्ष में काम करें।

सीपी राधाकृष्णन ने राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों में प्रतिबद्धता दिखाई है। उनके राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद उम्मीदवार बना दिया है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि एनडीए संसदीय दल पूरी ताकत के साथ राधाकृष्णन के समर्थन में कार्य करेगा, ताकि वे इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर सफल हो सकें और देश की सेवा कर सकें।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को दो बार बांटा |

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने एक बार देश का बंटवारा किया और दोबारा भी बंटवारा किया. दूसरे बंटवारे में उन्‍होंने सिंधु जल समझौते के तहत 80 फीसदी जल पाकिस्तान को दे दिया. नेहरू ने अपने सचिव के माध्यम से अपनी इस गलती को स्वीकार करते हुए कहा था कि कोई फायदा नहीं हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि ये समझौता किसान विरोधी था |

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...