दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा की और उनके मार्गदर्शन का लाभ लिया।
बैठक में मध्य प्रदेश में राज्य की सुरक्षा, औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार, जनकल्याण योजनाओं की गति और उनके क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर भी बातचीत हुई। डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री को प्रदेश की प्रमुख परियोजनाओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश में तेजी से विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश की आवश्यकताओं और विकास प्राथमिकताओं को समझते हुए प्रदेश को बेहतर बनाये जाने में मदद करने का आश्वासन दिया।