1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP BJP की प्रदेश बैठक में सेवा पखवाड़ा और आगामी रणनीति पर चर्चा, बी.एल. संतोष ने दिया मार्गदर्शन

MP BJP की प्रदेश बैठक में सेवा पखवाड़ा और आगामी रणनीति पर चर्चा, बी.एल. संतोष ने दिया मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश टोली के सदस्यों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
MP BJP की प्रदेश बैठक में सेवा पखवाड़ा और आगामी रणनीति पर चर्चा, बी.एल. संतोष ने दिया मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश टोली के सदस्यों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में सेवा पखवाड़ा सहित कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बी.एल. संतोष ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा के लिए केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि जनता से जुड़ने और समाज में सेवा की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस अभियान को गांव-गांव, नगर-नगर तक पहुँचाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ इस सेवा पखवाड़े को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पहुंच, और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बी.एल. संतोष ने स्पष्ट किया कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...