UP: सपा कार्यालय के बाहर लगा एक और पोस्टर... बटेंगे तो सिलेंडर 1200 में मिलेगा, एक रहेंगे तो 400 में
UP: सपा कार्यालय के बाहर लगा एक और पोस्टर... बटेंगे तो सिलेंडर 1200 में मिलेगा, एक रहेंगे तो 400 में
आज सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी भर्ती की प्रक्रिया के लिए एक अहम फैसला सुनाया। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरियों में भर्ती से जुडे नियमों व चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं जा सकता।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज अनुच्छेद 370 के मुद्दे को लेकर भारी हंगामा हो रहा है। यह बवाल तब शुरू हुआ जब विपक्षी विधायकों ने अनुच्छेद 370 की बहाली का समर्थन करते हुए विधानसभा में बैनर प्रदर्शित किया।
छात्रों की पढ़ाई के बीच आने वाली पैसों की दिक्कतों को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया है।
नैनीताल जिले के कैंची धाम के पास प्रस्तावित सुरंग परियोजना को झटका लगा है, जिससे भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव से निपटने के लिए वैकल्पिक समाधान तलाशना पड़ रहा है।
उत्तराखंड में शहरी विकास के तहत 2,447 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और एशियन विकास बैंक (ADB) के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हल्द्वानी में 400 करोड़ से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना होगी और 268 करोड़ से शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए नमो भवन का निर्माण किया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य अपना 24वां स्थापना दिवस सादगी से मना रहा है, जिसमें उत्तराखंड के विकास यात्रा पर मंथन के लिए प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के दून विश्वविद्यालय में दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
वाराणसी में आगामी गंगा महोत्सव और देव दीपावली के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। 12 से 14 नवंबर तक गंगा महोत्सव और 15 नवंबर को देव दीपावली के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बुधवार को विशेष दर्जा, संवैधानिक गारंटी की बहाली के साथ-साथ इन प्रावधानों को बहाल करने के लिए संवैधानिक तंत्र तैयार करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया।
उत्तराखंड के टिहरी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कॉलेज को अब IIT रुड़की का पर्वतीय परिसर बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद, सात सितंबर 2024 को तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में IIT रुड़की में एक अहम बैठक हुई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास का लोकार्पण किया, जो राज्य के निवासियों के लिए दिल्ली में एक विशेष ठहराव स्थल बनेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा "बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे" इन दिनों गोरखपुर की गलियों में चर्चित हो गया है। गोरखनगरी के नौकायन, पैड़लेगंज, मोहद्दीपुर, गोरखनाथ रोड, छात्रसंघ, और ट्रांसपोर्टनगर सहित कई स्थानों पर CM योगी की फोटो के साथ "बंटेंगे तो कटेंगे" लिखे स्लोगन वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सैफ अन्नू उर्फ रियाजुल अंसारी अब सोशल मीडिया पर माफी मांगता नजर आ रहा है।
केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए तीन प्रमुख वर्ग सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है।