1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. J&K News: उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए संसद, सुप्रीम कोर्ट और संविधान का किया अपमान

J&K News: उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए संसद, सुप्रीम कोर्ट और संविधान का किया अपमान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में अनुच्छेद 370 पर प्रस्ताव लाकर संविधान और भारत के सर्वोच्च न्यायालय जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं का घोर अपमान किया है।

By: Priya Tomar 
Updated:
J&K News: उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए संसद, सुप्रीम कोर्ट और संविधान का किया अपमान

J&K News: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में अनुच्छेद 370 पर प्रस्ताव लाकर संविधान और भारत के सर्वोच्च न्यायालय जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं का घोर अपमान किया है।

चुघ ने उमर अब्दुल्ला का किया उपहास

आपको बता दें कि तरुण ने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के समर्थन किया। जो कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का बड़ा जनादेश साबित हुआ है। वहीं चुघ ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार जानबूझकर ऐसे मुद्दों को राजनीतिक मोड़ से जोड़ते है। ताकि जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को अस्त-वयस्त किया जा सकें। चुघ ने अब्बदुला का उपहास उड़ाया और कहा कि वह संसद द्वारा स्वीकृत और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वीकृत किए गए प्रावधानों को पलटने का प्रयास कर रही है।

चुघ ने नेशनल कंफ्रेंस पर किया हमला

दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर निशाना साधते हुए चुघ ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार का इस तरह से राष्ट्र विरोधी बातें बोलना और ऐसा कृत्य करना ही पाकिस्तान के आईएसआई एजेंडे को आगे की ओर बढ़ावा देना है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि इस तरह के कृत्य से यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार आम आदमी की समस्याओं को दूर करने की बजाय यहां पर पाकिस्तान के एजेंडे को संकल्पित रुप से चलाने में सहयोग कर रही है।चुघ ने इसे साफ तौर पर अब्दुल्ला सरकार का “सस्ती राजनीतिक नौटंकी” बताया।

370 को खत्म करना ही भाजपा का है जनादेश: चुघ

आपको बता दें कि तरुण चुघ ने भाजपा ऐसे तुच्छ मुद्दों को सामने नहीं आने देगी क्योंकि भाजपा के पास जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने का समर्थन किया जा रहा है। इसके साथ ही मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। लेकिन अगर उमर अब्दुल्ला सरकार जम्मू-कश्मीर को गोलियों और हिंसा इत्यादि को बढ़ावा देती जाती है तो यह एक बड़ी त्रासदी होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...