गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, बालिका संरक्षण और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, बालिका संरक्षण और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मध्यप्रदेश सरकार की त्वरित कार्रवाई से बालाघाट के दुर्गम क्षेत्रों में मेडिकल टीमें पहुंचीं। 43 हजार से अधिक लोगों की जांच, बच्चों का इलाज, टीकाकरण और मलेरिया नियंत्रण अभियान चलाया गया।
IIT-BHU के शोधकर्ताओं ने वेस्ट प्लास्टिक से सड़क निर्माण की स्वदेशी तकनीक विकसित की है। NH-44 के झांसी-ललितपुर खंड पर एक किमी लंबी प्रायोगिक सड़क में करीब 1,350 किलो प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया।
बड़वानी के नवलपुरा में सीवरेज कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को नगर पालिका और सीवरेज कंपनी ने दुरुस्त कर दिया। 50-60 घरों में पानी की सप्लाई बहाल हुई, लेकिन गुणवत्ता और सड़क की मरम्मत पर सवाल बरकरार हैं।
टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में 43 आवेदनों पर सुनवाई हुई और राजस्व अभिलेख सुधार के 105 प्रकरणों का निराकरण किया गया। 15 पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार योजनाओं के स्वीकृति पत्र बांटे गए।
गोरखपुर के सेमरा में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बेड के आधुनिक महिला शरणालय का CM योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था को लेकर अपने विचार रखे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। चरगांवा में 8.05 करोड़ रुपये से बने 100 क्षमता वाले महिला शरणालय का लोकार्पण और किशोर गृह का निरीक्षण करेंगे।
उज्जैन में निर्माणाधीन IT Park का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निरीक्षण किया। 2.16 हेक्टेयर में बन रहे IT Park में 15,480 वर्गमीटर बिल्ट-अप एरिया प्रस्तावित है। CM ने गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना से युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और नई तकनीकों से जुड़ने के अवसर मिलने की उम्मीद है।
सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। नीलगंगा से केटीएम गैल इंडिया चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण और शांतिनगर से इंदौर रोड तक नए मार्ग के निर्माण की प्रगति देखी। CM ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर विकास कार्यों में स्वेच्छा से सहयोग के लिए
गोरखपुर में 245 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे 4.230 किमी लंबे फोरलेन का CM योगी आदित्यनाथ ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 6 से 8 सितंबर के दुबई दौरे के दौरान मध्यप्रदेश को 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। AI, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, शिक्षा और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में वैश्विक साझेदारी की संभावनाएं बनीं।
भोपाल के रविन्द्र भवन में मध्यप्रदेश युवा आयोग की ओर से ‘कृषि नवाचार में युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से कृषि नवाचार, सिंचाई, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग और बहुफसली खेती को लेकर संवाद किया।
गोरखपुर में प्रथम पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ, जिसमें पोल्ट्री उद्योग के विकास, आधुनिक तकनीक, रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन किया गया। पशुपालन विभाग और कई उद्यमियों के बीच पोल्ट्री सेक्टर में करीब 100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए MoU हुआ। विशेषज्ञों ने पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग की अपार संभावनाएं बताईं।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य कवर, ड्यूटी भत्ता ₹600 प्रतिदिन और लखनऊ में हाईराइज बैरक की सौगात दी।
सीएम मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से निवेश पर चर्चा की। PM मित्र पार्क, बरलाई और बेटमा में औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी।