टीवी जगत का एक और सितारा सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह दिया। शुक्रवार को सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार (Sidharth Shukla funeral) ओशिवारा श्मशान भूमि में किया गया। इस दौरान सिद्धार्थ की मां, उनकी बहनें और दोस्त शहनाज गिल के अलावा अली गोनी, रश्मि देसाई और शेफाली जरीवाला भी वहां मौजूद थीं।
