1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन, मुंबई के कूपर अस्पताल में थे भर्ती

बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन, मुंबई के कूपर अस्पताल में थे भर्ती

बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।

By Amit ranjan 
Updated Date

मुंबई : बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।

सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। बॉलीवुड में उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से डेब्यू किया।

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे।

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था।

2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...