1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर आया नन्हा मेहमान, दिया बेटे को जन्म, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर आया नन्हा मेहमान, दिया बेटे को जन्म, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां आखिरकार मां बन ही गई, जो पिछले कई दिनों से गर्भवती थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। खबरों के मुताबिक बीती रात को यश गुप्ता ने उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया। जिनके साथ नुसरत के अफेयर होने की बात कही जा रही है।

By: Amit ranjan 
Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर आया नन्हा मेहमान, दिया बेटे को जन्म, देखें तस्वीरें

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां आखिरकार मां बन ही गई, जो पिछले कई दिनों से गर्भवती थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। खबरों के मुताबिक बीती रात को यश गुप्ता ने उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया। जिनके साथ नुसरत के अफेयर होने की बात कही जा रही है।

प्रेग्नेंसी पर विवाद

बेबी बंप की तस्वीर सामने आने के बाद नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी पर काफी विवाद हुआ था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद नुसरत के पति निखिन जैन ने दावा किया था कि वो उनसे अलग रह रहे हैं और प्रेग्नेंसी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं इस विवाद के बीच एक्ट्रेस ने अपना पूरा फोकस अपने बच्चे पर रहा। वो किसी भी तरह का बयान देने से बचती नज़र आईं। जबकि आज नुशरत ने ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है।

निखिल जैन से शादी और फिर अलगाव

आपको बता दें कि नुसरत ने 2019 में तुर्की में निखिल जैन के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की थी हालांकि ये शादी चली नहीं। शादी के कुछ महीनों के भीतर ही नुसरत और निखिल के बीच मतभेद की की खबरें आने लगीं। लगभग उसी समय, अफवाहें फैल रही थीं कि नुसरत ‘एसओएस कोलकाता’ के अपने को-एक्टर यश दासगुप्ता के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें भी सामने आईं थीं। उस वक्त दोनों साथ में राजस्थान ट्रिप पर भी गए थे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

भारत में वैध नहीं शादी

सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, नुसरत जहां ने कुछ महीने पहले मीडिया के साथ एक बयान दिया, जिसमें दावा किया गया कि बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारत में वैध नहीं है। नुसरत ने निखिल पर आरोप लगाया था कि वो गैर कानूनी तरीके से मेरे बैंक अकाउंट से पैसे निकालता है। नुसरत ने निखिल पर उनके गहने छीनने का भी आरोप लगाया था।

यश दास गुप्ता से रिश्ते की खबर

वहीं यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप को लेकर नुसरत ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ये दोनों सितारे एक दूसरे के साथ हैं। आपको बता दें कि यशदास गुप्ता बंगाली सिनेमा का चर्चित नाम हैं। यश अब तक हिंदी शो बसेरा, बंदिनी, ना आना इस देश मेरी लाडो, अदालत और महिमा शनिदेव में एक्टिंग कर चुके हैं।

बॉलीवुड में काम करने के साथ ही उन्होंने बंगाली सिनेमा की ओर भी रुख किया, जहां वो कई शोज में नजर आए, इसके अलावा डांस रियलिटी शो Ritur Mela Jhoom Tara Ra Ra में भी हिस्सा लिया था. खबर तो ये है कि 2020 में जब यश ने SOS कोलकाता नाम की फिल्म की, तो उसी दौरान उनकी नजदीकियां नुसरत से बढ़ गईं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...