मुंबई : हाल हीं में एक मैगजीन के कवर पेज पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) साथ नजर आए। दोनों सितारे रील लाइफ में एक साथ नजर नहीं आए हैं लेकिन इन दोनों सितारों की रियल लाइफ कैमिस्ट्री कमाल की है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें दोनों कलाकार एक साथ गप्पें मारते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन-जाह्नवी ने खेला रैपिड फायर
इस वीडियो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बीच एक रैपिड फायर राउंड होता दिखाई पड़ रहा है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस वीडियो में एक दूसरे के बारे में दिलचस्प सवालों के जवाब देते दिख रहे हैं। ये रैपिड फायर राउंड जितना अर्जुन-जाह्नवी ने एन्जॉय किया उतना ही फैंस को भी इस वीडियो में मजा आया है। देखते ही देखते वीडियो को ढेरों लाइक्स मिल गए हैं और कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने अपना प्यार बरसाया है।

जाह्नवी के साथ रहता है सूटकेस
दोनों भाई-बहन जब एक दूसरे के राजों से पर्दे उठाने लगे तो धीरे-धीरे ये सिलसिला आगे बढ़ता चला गया। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने वीडियो में बताया कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) कहीं भी जाती हैं तो उनका सूटकेस उनके साथ रहता है और साथ ही अर्जुन ने इस बात का भी खुलासा किया कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) कहीं भी शॉवर लेने लगती हैं। इस पर जाह्नवी ने हंसते हुए कैमरा में देखकर कहा- आपके घर में वॉशरूम है? मैं आ रही हूं शॉवर लेने। दोनों की बातचीत का वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।
View this post on Instagram
मिलती है भाई बहन की पसंद
मालूम हो कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इससे पहले दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने इस शो में अपने बारे में तमाम बातें बताई थीं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बताया कि उन्हें और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दोनों को ही समंदर के किनारे घूमना पसंद है। जहां तक हालिया वीडियो की बात है तो इसमें दोनों ने कैट्स की जगह डॉग्स पसंद होने की बात कही है।
