1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cabinet Meeting: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ाए जाएंगे इतने प्रतिशत DA

Cabinet Meeting: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ाए जाएंगे इतने प्रतिशत DA

Cabinet meeting: Modi government's big gift to central employees before Diwali; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है।

By: Amit ranjan 
Updated:
Cabinet Meeting: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ाए जाएंगे इतने प्रतिशत DA

नई दिल्ली : हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार दिवाली आने में तकरीबन 13 दिन शेष है, उससे पहले ही पीएम मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि आज यानी गुरुवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया गया है।

बता दें कि 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ अब केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि ये बढ़ी हुई नई दर एक जुलाई से लागू होगी।

पिछले महीने 28 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई थी। ऐसा बताया गया था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पीयूष गोयल ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों और सरकारी घोषणाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया था। इस प्रेजेंटेशन से पहले तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई थी।

बता दें कि इससे पहले बैठक के दौरान 14 सितंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन दी थी। मंत्रिपरिषद की 14 सितंबर की हुई बैठक के बाद सूत्रों ने कहा था कि यह एक ‘चिंतन शिविर’ की तरह था और शासन में और सुधार के लिए इस तरह के सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे। चिंतन शिविर में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि सादा जीवन ही जिंदगी की राह है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा था कि वह अपने सहयोगियों की सर्वश्रेष्ठ चीजों को अपनाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...