1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. इस राज्य में धान की सरकारी खरीद पर दिया जायेगा 182 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस, पढ़ें

इस राज्य में धान की सरकारी खरीद पर दिया जायेगा 182 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस राज्य में धान की सरकारी खरीद पर दिया जायेगा 182 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस, पढ़ें

झारखंड सरकार ने किसानों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है।

आपको बता दे कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की योजना के स्वरूप को मंजूरी दे दी है और इसके साथ ही धान की कीमत के अलावा किसानों को सरकार 182 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस भी देगी।

इस फैसले को कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर अमली जामा पहनाया जाएगा। साधारण किस्म के धान की कीमत 1868 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की कीमत 1888 रुपए प्रति क्विंंटल तय की गई है।

इससे इतर किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस के रूप में 182 रुपए प्रति क्विटल अलग से दिए जाने का प्रस्ताव है।

इस तरह किसानों को साधारण धान पर प्रति क्विंटल 2050 तथा ग्रेड ए के धान पर 2070 रुपये मिलेंगे।

खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य तो पहले से चला आ रहा है वहीं केंद्र सरकार ने उसमें 50 रुपये की वृद्धि की है तो झारखंड सरकार ने भी बोनस का एलान किया है।

उन्होंने कहा कि खरीद की व्यवस्था अभी तक सुदृढ नहीं है। क्रय-विक्रय केंद्र ठीक करने की जरूरत है साथ ही धान खरीद के समय अधिकारी जो तरह तरह के नखरे करते हैं उसको ठीक करने की आवश्यकता है।

केंद्र सरकार के द्वारा इस वर्ष साधारण किस्म की धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,868 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,888 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

धान अधिप्राप्ति योजना के स्वीकृत होने के बाद झारखण्ड राज्य सरकार किसानों को 182 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस देगी, जिससे किसानों को अब साधारण धान के लिए 2,050 रुपये एवं ग्रेड-ए धान के लिए 2,070 रुपये प्रति क्विंटल का भाव प्राप्त होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...