देश-दुनिया में कोरोना महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। तो वहीं भारत में महामारी के बीच विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भापजा आज बिहार में वर्चुअल रैली के साथ चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज फेसबुक लाइव पर रैली कर बिहार में भाजपा का चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे है। वह इस दौरान 12 लाख लोगों से रूबरू होंगे। इस रैली को बिहार जनसवांद रैली का नाम दिया गया है।
इस दौरान शाह कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार की कोशिशों के बारे में जनता को बताएंगे और सरकार की एक साल की उपब्धियां जनता को बताएंगे।
इसके अलावा अमित शाह ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आठ और नौ जून को वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। उनके अलावा सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात में और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र में वर्चुअल रैली करेंगे।