1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा CWC की बैठक में सरदार पटेल पर लगाए गए कई गंभीर आरोप

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा CWC की बैठक में सरदार पटेल पर लगाए गए कई गंभीर आरोप

BJP spokesperson Sambit Patra's big attack on Congress; बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का कांग्रेस पर गंभीर आरोप। CWC की मीटिंग में कांग्रेस नेता बताया सरदार पटेल को विलेन। तारीक हामिद कारा ने दिया बयान।

By: Amit ranjan 
Updated:
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा CWC की बैठक में सरदार पटेल पर लगाए गए कई गंभीर आरोप

नई दिल्ली : CWC की मीटिंग के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस कर संबित ने विपक्ष पर भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस (Congress) जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भ्रम फैला रही है। अखबारों में आज छापा गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में तारीक हामिद कारा ने कहा कि नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल किया, जबकि सरदार पटेल जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को भारत से अलग रखने की कोशिश कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर आज भारत के साथ है तो सिर्फ और सिर्फ नेहरू के कारण है।

सोनिया गांधी पर लगाया आरोप

संबित पात्रा ने कहा कि जब सीडब्ल्यूसी की बैठक में सरदार पटेल को एक विलेन के रूप में पेश किया जा रहा था तो क्या सोनिया गांधी ने इसको रोकने की कोशिश की? कांग्रेस में चाटुकारिता की पराकाष्ठा है। एक परिवार ने सब कुछ किया और बाकी ने कुछ नहीं किया. कांग्रेस ने सरदार पटेल को जिन्ना के साथ जोड़कर पाप किया है।

क्या तारीक को CWC से निकाला जाएगा?

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा कि क्या तारीक हामिद कारा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) से निकाला जाएगा। जहां एक तरफ बीजेपी विकास को लेकर आगे बढ़ रही है तो वहीं कांग्रेस भ्रम की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि मेरा पहला सवाल है कि जब सरदार पटेल के बारे में ये कहा जा रहा था तो क्या सोनिया और राहुल ने आपत्ति जताई थी? तारीक हामिद कारा का उद्देश्य राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना था। उसने उसी क्रम में कहा था कि कांग्रेस की विरासत नेहरू से राहुल तक साधारण नहीं है।

वंशवाद के लिए कुछ भी करेगी कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा कि मेरा दूसरा सवाल है कि आखिर कांग्रेस क्या कहना चाहती है? क्या वो वंशवाद को ऊपर रखने के लिए बोस और पटेल के बारे में कुछ भी कह सकती है। बीजेपी आज इन सभी सवालों का जवाब चाहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...