1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लद्दाख के भाजपा सांसद का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा-हां चीन ने किया हमारी जमीन पर कब्जा लेकिन…

लद्दाख के भाजपा सांसद का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा-हां चीन ने किया हमारी जमीन पर कब्जा लेकिन…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लद्दाख के भाजपा सांसद का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा-हां चीन ने किया हमारी जमीन पर कब्जा लेकिन…

कंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे है। इसी बीच लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि चीन ने कांग्रेस कार्यकाल में भारतीय जमीन पर कब्जा किया था।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा था कि क्या चीन ने लद्दाख में भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। जिसके जवाब में जमयांग ने ट्वीट कर कहा-हां, चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राहुल और कांग्रेस तथ्यों के आधार पर मेरे जवाब से संतुष्ट होंगे। सांसद ने उम्मीद जताई कि वह फिर से गुमराह करने की कोशिश नहीं करेंगे।

अपने ट्वीट में जमयांग ने दो तस्वीरे साझा की है। एक में उनका जवाब है और दूसरे में देमचोक घाटी की एक तस्वीर है। उन्होंने दावा किया है कि इन इलाकों पर कांग्रेस के कार्यकाल में चीन ने कब्जा किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...