नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार का माहौल गर्म हैं, गर्म हो भी क्यों ना, क्योंकि जिस प्रकार बिहार में अपराध बेलगाम हो रहे है, उसे लेकर लोगों में काफी निराशा हैं। वहीं बढ़ते अपराध ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल रखा है। क्योंकि जिस प्रकार सूबे की मुखिया नीतीश कुमार ने दो दिनों के अंदर अपराधियों के पकड़े जाने की बात कहीं थीं, वो आज भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।

हम बात कर रहें हैं इंडिगो मैमनेजर रूपेश हत्याकांड की, जिसे लेकर सीएम नीतीश विपक्षी पार्टियों के नीशाने पर है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ‘क्राइम कैपिटल ऑफ द कंट्री’ होता जा रहा है। बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। कल मुख्यमंत्री जी की बौखलाहट बहुत हास्यास्पद थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जो बिहार के चोर दरवाजे से बने हैं वे मजबूर, बेबस, लाचार, कमजोर और थका हुआ लग रहे थे।
तेजस्वी ने आगे कहा कि सवाल है कि अपराध क्यों बढ़ा, कब रूकेगा और प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। इसे लेकर सीएम पत्रकारों को ही धमका रहे हैं कि पुलिस का मनोबल मत गिराइये। बिहार में जो लगातार सत्ता में हैं वे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर कांड सहित इसके अनेक उदाहरण हैं। गौरतलब है कि 15 जनवरी 2021 को यानी शुक्रवार को जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश से अपराधियों के ना पकड़े जानें संबंधित सवाल किया था, तो वे उन्हीं पर भड़क गये। और पत्रकारों से ही अपराधियों का पता पूछने लगे।