1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. NEET परीक्षा विवाद पर यूथ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

NEET परीक्षा विवाद पर यूथ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

भोपाल में यूथ कांग्रेस ने NEET पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदेशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

By: Nivedita 
Updated:
NEET परीक्षा विवाद पर यूथ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

भोपाल में यूथ कांग्रेस ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस मामले को गंभीर बताते हुए आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बैठक के दौरान यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। संगठन का कहना है कि जब तक मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

यूथ कांग्रेस नेता यश घनघोरिया ने आरोप लगाया कि वर्तमान शासनकाल में पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कथित गड़बड़ियों ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों के विश्वास को गहरा नुकसान पहुंचाया है।

 

प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार

बैठक में मध्यप्रदेश में कथित भ्रष्टाचार, उज्जैन जमीन घोटाले सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति भी बनाई गई। संगठन ने निर्णय लिया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे और जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर जनआंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

छात्र हितों की रक्षा का दावा

यूथ कांग्रेस ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह छात्रों के हित में है और वे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...