1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में बाहर से आने वाले लोगों को बड़ा निर्देश, कहा इन मार्गों पर जानें से बचें

दिल्ली में बाहर से आने वाले लोगों को बड़ा निर्देश, कहा इन मार्गों पर जानें से बचें

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली में बाहर से आने वाले लोगों को बड़ा निर्देश, कहा इन मार्गों पर जानें से बचें

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के दिन पूरा देश राष्ट्रभक्ति में मूड में होगा। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री लालकिले के प्राचीर से ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित करेंगे. तो वहीं दूसरी तरफ किसान ट्रैक्टर रैली के जरिये सरकार को अपनी ताकत दिखानें की कोशिश करेंगे। क्योंकि किसान आंदोलन को लेकर सरकार झुकने के मूड में नहीं है, वहीं किसान इन तीनों कृषि बिल को हटाने की जिद्द पर अड़े है।

आपको बता दें कि किसानों के इसी रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। संयुक्त पुलिस उपायुक्त, मीनू चौधरी ने कहा कि दिल्ली में बाहर से गाड़ी के द्वारा आने वालें लोगों को निर्देश हैं कि वे NH-44, जी.टी.के रोड, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बादली मेट्रो स्टेशन, बादली बवाना रोड, बवाना चौक इन मार्ग पर जाने से बचे।

वहीं स्वराज इंडिया के मुखिया योगेंद्र यादव ने कहा कि कल 9 जगह से किसान गणतंत्र परेड निकलेगा। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर, धंसा बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर इसके अलावा 4 और बॉर्डर है जो कि हरियाणा बॉर्डर पर होगा। कल शाहजहांपुर से गणतंत्र परेड निकलेगा और यहां से 20-25 राज्यों की झांकियां निकलेगी। कल जो भी परेड होगा वो शांतिपूर्ण तरीके से होगा और इससे देश की गणतंत्र की इज्जत बढ़ेगी, घटेगी नहीं।

इसके साथ ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी किसान के इस रैली का समर्थन किया और कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड को केवल देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। आजादी के बाद किसानों की इतनी बड़ी रैली नहीं निकली है। ट्रैक्टर परेड में ज़्यादा लोग आएंगे और अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करेंगे।

आपको बता दें कि इसके साथ ही किसानों ने आगे की भी रणनीति तय कर ली हैं, जिसमें उन्होंने 1 फरवरी संसद की ओर कूच करने की बात कहीं है। क्रांतिकारी किसान यूनियन नेता दर्शन पाल ने बताया कि हम 1 फरवरी को संसद की ओर कूच करेंगे। इस दिन कैसे कहां जाना है ये हम 28 जनवरी को तय करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...