1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, आने वाले दो-तीन दिनों में इन राज्यों में हो सकती हैं भारी बारिश !

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, आने वाले दो-तीन दिनों में इन राज्यों में हो सकती हैं भारी बारिश !

By: Amit ranjan 
Updated:
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, आने वाले दो-तीन दिनों में इन राज्यों में हो सकती हैं भारी बारिश !

नई दिल्ली : देश में जारी बढ़ती गलन के बीच एकबार फिर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट किया है, जिसे लेकर आप सभी को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो आप स्वास्थ की कई समस्याओं से जूझ सकते हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार के बाद एक बार फिर शनिवार को मौसम के तापमान काफी गिरावट देखने को मिला, जिससे मौसम में कंपकंपी बढ़ती देखी गई।

आपको बता दें कि इस कंपकंपी का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल में देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो आने वाले दो से तीन दिनों मौसम का तापमान काफी कम होने की संभावना हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में आंधी और बरसात होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी, जिससे सर्दी का कहर बढ़ जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...