भोपाल में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी, खाद व्यवस्था में सुधार और अन्य मांगों को लेकर हजारों किसानों ने मिसरोद-होशंगाबाद रोड पर प्रदर्शन किया। किसानों के चक्का जाम से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
भोपाल में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी, खाद व्यवस्था में सुधार और अन्य मांगों को लेकर हजारों किसानों ने मिसरोद-होशंगाबाद रोड पर प्रदर्शन किया। किसानों के चक्का जाम से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के आंदोलन पर कहा कि सरकार संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की और शिक्षा सुधार व बाघ संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी।
पन्ना के श्री जुगल किशोर सरकार सप्तनिधि धाम में आयोजित 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आज भव्य समापन होगा। इस अवसर पर गुरु पूजन, भजन संध्या, विशाल भंडारा और पहली बार सजे दिव्य फूल बंगला के दर्शन श्रद्धालुओं के मुख्य आकर्षण रहेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहलों का शुभारंभ किया। इस दौरान रातापानी टाइगर रिजर्व के लोगो का अनावरण, पेंच एडवांस्ड वॉर्निंग सिस्टम का लोकार्पण और उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया गया।
भोपाल में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद व्यवस्था में सुधार समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने नर्मदापुरम रोड पर चक्का जाम किया, जिसके बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया। कांग्रेस ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है।
बुरहानपुर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत 113 विद्यालयों के 32,002 विद्यार्थियों ने एक साथ हस्तलिखित नशामुक्ति संदेश लिखकर नया कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया। इस उपलब्धि की प्रविष्टि World Book of Records, London में भेजी गई है।
भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस और जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस के नए ठहराव की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी, व्यापार और स्थानीय विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
जबलपुर से आदर्श केसरवानी वैश्य समाज संगठन की ओर से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए भव्य कांवड़ यात्रा रवाना हुई। श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावण के प्रथम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
पंजाब में कथित पेपर लीक के मामलों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी ने सरकार को घेरते हुए मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है, जबकि भगवंत मान सरकार ने पेपर लीक के आरोपों से इनकार करते हुए इसे नकल गिरोह का मामला बताया है। इस बीच सीजेपी की चुप्पी भी राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गौशाला में गौसेवा भी की और गुरु-शिष्य परंपरा, सेवा एवं सनातन संस्कृति का संदेश दिया।
दिल्ली जंतर मंतर पर हुए छात्र छात्राओं पर लाठीचार्च का विरोध पूरे देश भर में हो रहा है, वही बुरहानपुर जिले के लोगों ने गांधी जी के प्रतिमा के पास एकत्रित होकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
बुरहानपुर के शाहपुर नगर में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई।
मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में इंदौर कमिश्नर सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है।
मध्यप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार देर रात उस वक्त बड़ा फेरबदल देखने को मिला ,रतलाम की मौजूदा कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला कर उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। नई प्रशासनिक कमान अब अजय कटेसरिया के हाथों में होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 184.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही प्रदेश के 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।