1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण पहलों का किया शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण पहलों का किया शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहलों का शुभारंभ किया। इस दौरान रातापानी टाइगर रिजर्व के लोगो का अनावरण, पेंच एडवांस्ड वॉर्निंग सिस्टम का लोकार्पण और उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया गया।

By: Nivedita 
Updated:
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण पहलों का किया शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और बाघों के संरक्षण को लेकर प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।

वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी पहलों का किया शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण कार्यों को मजबूत करने के लिए उपलब्ध कराए गए विशेष वाहनों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही रातापानी टाइगर रिजर्व के नए लोगो का अनावरण, पेंच एडवांस्ड वॉर्निंग सिस्टम का शुभारंभ और जैव विविधता व वन्यजीव संरक्षण पर आधारित पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया।

 

वन संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वन कर्मियों, विशिष्ट व्यक्तियों और समितियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।

बाघ संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में बाघ संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सामने रखा गया। मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में लगातार नई पहल की जा रही हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...